भारत से धड़ाधड़ सामान खरीद रहा पाकिस्तान, आप भी जानें दिलचस्प आंकड़े

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2026

2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा व्यापार निलंबित रहने के बावजूद, हालिया आंकड़े बताते हैं कि इस्लामाबाद में भारतीय वस्तुओं की भारी मांग बनी हुई है। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पाकिस्तान ने भारत से 61.74 मिलियन डॉलर (5,876 करोड़ रुपये) का सामान आयात किया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के 36.55 मिलियन डॉलर (3,478 करोड़ रुपये) के मुकाबले 69% की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, इसी अवधि के दौरान पाकिस्तान से भारत को कोई निर्यात दर्ज नहीं किया गया।
भारत से पाकिस्तान के आयात में 69% की भारी वृद्धि
भू-राजनीतिक विशेषज्ञ रविंदर सिंह रॉबिन ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में भारतीय सामानों की मांग लगातार बनी हुई है। रॉबिन ने ट्वीट किया अगर सीधा व्यापार बंद है, तो ये सामान किस रास्ते से आ रहे हैं, और इनके मूल देश (कंट्री ऑफ ओरिजिन) व स्रोत को कैसे दर्ज किया जा रहा है? क्या ऐसा हो सकता है कि कुछ सामान तीसरे देशों के रास्ते पाकिस्तान पहुंच रहे हों? उन्होंने आगे कहा कि अगर यह मांग काफी अहम है, तो क्या इस्लामाबाद को इस बात पर विचार नहीं करना चाहिए कि सामान्य संबंध बहाल करने के लिए क्या कदम उठाने होंगे - जिसमें आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करना और आतंकवादी समूहों द्वारा पाकिस्तानी ज़मीन का कथित इस्तेमाल रोकना शामिल है? भारत से पाकिस्तान होने वाले आयात में फार्मास्यूटिकल उत्पाद प्रमुख हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 तक भारत से पाकिस्तान को होने वाला फार्मा निर्यात 208 मिलियन डॉलर का था।

प्रमुख खबरें

पेट्रोल में Ethanol सम्मिश्रण 20 फीसदी से आगे नहीं बढ़ाएगा केंद्र, Hardeep Singh Puri ने दी जानकारी

CEC Gyanesh Kumar निलंबन मामला, Supreme Court ने याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए दिया 10 दिन का समय

पत्रकार Siddiq Kappan के पासपोर्ट मामले में Supreme Court में सुनवाई 2 नवंबर तक टली

Kriti Sanon और Varun Dhawan, Curry Baker की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म Obsession का हिस्सा, जानें क्या है भेड़िया 2 के भ्रम के बीच का असली ट्विस्ट