पाकिस्तान चीनी कामगारों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठा रहा है: गृह मंत्री Mohsin Naqvi

By Prabhasakshi News Desk | Jun 16, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह देश में चीनी कामगारों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठा रहा है और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल भी बना रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने रविवार को इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास में चीनी राजदूत जियांग जैदोंग से मुलाकात की और उनके साथ पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक योजना साझा की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हाल की चीन यात्रा, दोनों देशों के संबंधों को और बढ़ावा देने तथा चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की। 

नकवी ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के उपायों की रूपरेखा प्रस्तुत की और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) तथा अन्य परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा योजना पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान की प्रगति और विकास के लिए काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

मंत्री ने कहा, ‘‘चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक और प्रभावी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाई गई हैं और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद में एक अलग बल एसपीयू (विशेष सुरक्षा इकाई) की स्थापना की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की सदाबहार दोस्ती में कोई दरार नहीं डाल सकता और इसके खिलाफ किसी भी साजिश को नाकाम किया जाएगा। नकवी ने राजदूत से कहा कि प्रधानमंत्री की हालिया चीन यात्रा ने दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत किया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि चीन के शीर्ष नेताओं ने हमेशा पाकिस्तान का सहयोग किया है।

प्रमुख खबरें

David Warner ने Sandpapergate पर Usman Khawaja का किया समर्थन, जांच पर उठाए सवाल

कोल्हापुर में Gokul Dairy अध्यादेश के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान और विपक्षी दल

Mansukh Mandaviya ने जारी किया Khelo India Youth Games 2026 शेड्यूल, तेलंगाना बना मेजबान

Delhi Narela Firecracker Tragedy | दिल्ली में आतिशबाजी के दौरान दर्दनाक हादसा: नरेला में हाथ में अनार फटने से 10 साल के बच्चे की मौत