पाकिस्तान स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा...पुंछ में प्रभावितों से मुलाकात के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

By अंकित सिंह | May 09, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थानीय लोगों से बातचीत की, जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच वर्तमान में सांबा में सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं।  पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पुंछ में भारी नुकसान हुआ है। पुंछ में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं और सबसे ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मैं कुछ समय पहले जम्मू के अस्पताल में था और वहां भर्ती सभी घायल पुंछ से हैं। पुंछ में स्थिति गंभीर है। उपमुख्यमंत्री पुंछ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, अगर वे वहां पहुंचते हैं तो वहां के लोगों से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: India Pakistan Tension | बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा में घुसपैठ के बड़े प्रयास को नाकाम किया

पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती कस्बे में एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि 7 मई को सुबह करीब 6.30 बजे पाकिस्तान की ओर से दागे गए गोले यहां आकर गिरे, जिससे यह घर क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्र है कि इसमें किसी की जान नहीं गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय की स्थिति यह तय करेगी कि स्कूल बंद किए जाने की अवधि को बढ़ाया जाएगा या नहीं और यदि इसे बढ़ाया जाएगा तो कितने समय के लिए ऐसा किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए बृहस्पतिवार को अगले दो दिन के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया। 

प्रमुख खबरें

IRDAI Distribution Reforms | बीमा खरीदना होगा आसान और सुरक्षित! IRDAI ने बनाए नए नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

CEC और EC चयन पैनल में LoP की मौजूदगी महज दिखावा, Supreme Court में बोले Justice Datta

Sam Altman और Dario Amodei की UN से अपील, AI के विकास पर बने वैश्विक सुरक्षा नियम

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर Rahul Gandhi ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा