नागरिक विमानों को ढाल बना रहा पाकिस्तान, PAK की नापाक हरकतों को भारत ने किया उजागर

By अंकित सिंह | May 10, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमला करने के कुछ दिनों बाद, पड़ोसी देश ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में नागरिक क्षेत्रों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर “दुस्साहस” किया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने शनिवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान तनाव बढ़ाने के आक्रामक इरादे से अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों को भेज रहा है। पाकिस्तान के अकारण हमले को देखते हुए, पठानकोट में जिला प्रशासन ने सभी होटलों को बंद करने और मेहमानों को बाहर निकलने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: AAP सांसद राघव चड्ढा बोले, अगर पड़ोसी पाकिस्तान जैसा है तो उसे दंडित करना हमारा कर्तव्य

भारतीय अधिकारियों ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान की हालिया कार्रवाइयों- खासकर पिछले तीन दिनों में पंजाब में एयर बेस स्टेशनों को निशाना बनाने की कोशिशों को "उकसाने वाली और उग्रवादी" के रूप में देखा जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ मिलकर खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत के भीतर 26 स्थानों पर हमले किए और अपने सैनिकों को अग्रिम ठिकानों की ओर जुटाना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल