कराची विमान क्रैश होने को पाक मंत्री ने मानवीय चूक बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के विमानन मंत्री ने कहा कि पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे पायलट, सह-पायलट और हवाई यातायात नियंत्रण की तरफ से की गई ‘‘मानवीय चूक’’ वजह थी। कराची में इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। इस घोषणा के साथ ही हादसे की एक अन्य वजह सामने आयी है। इससे पहले पाकिस्तान के जांचकर्ताओं ने कहा था कि इंजन में खराबी आने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप एक रिहायशी इलाके में 22 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 91 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों को लेकर जा रहे एयरबस ए320 में केवल दो लोग जीवित बचे थे। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा