पाकिस्तान के मंत्री Hanif Abbasi ने खुलेआम भारत को परमाणु हमले की धमकी दी

By एकता | Apr 27, 2025

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमले की धमकी देकर तनाव को और बढ़ा दिया है। अब्बासी ने साफ कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार दिखावे के लिए नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Vancouver में लापु लापु फेस्टिवल में कार ने भीड़ को टक्कर मारी, कई लोगों की मौत, कई घायल

हनीफ अब्बासी की यह प्रतिक्रिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद आई है। आपको बता दें, भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा भी भारत सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने से होने वाली अव्यवस्था का जिक्र करते हुए, उन्होंने केवल दो दिनों में भारतीय विमानन क्षेत्र में मची अफरा-तफरी की ओर इशारा किया। अब्बासी ने कहा, 'अगर चीजें अगले 10 दिनों तक इसी तरह जारी रहीं, तो भारत में एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगी।'

मंत्री ने भारत पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी सुरक्षा विफलताओं को स्वीकार करने के बजाय पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार को निलंबित करने के निर्णय के बाद पाकिस्तान ने पहले से ही इसके परिणामों की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे संकेत मिलता है कि इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें