Pakistan की नेशनल असेंबली नौ अगस्त को भंग कर दी जाएगी: शहबाज शरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि निचले सदन का कार्यकाल खत्म होने से तीन दिन पहले ही नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया जाएगा। इस कदम से देश में 90 दिनों के भीतर आम चुनाव कराना होगा। ‘डॉन’ अखबार ने शुक्रवार को एक समाचार में बताया कि शरीफ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगियों के लिए आयोजित रात्रिभोज समारोह में यह बात कही। पाकिस्तान की संसद का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। ऐसे में सत्ताधारी गठबंधन सरकार चुनाव की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें: China के साथ खुफिया जानकारी कर रहे थे साझा, अमेरिकी नौसेना के दो जवान गिरफ्तार

 रात्रि भोज समारोह में शरीफ ने सहयोगी दलों के नेताओं को बताया कि सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को अंतिम रूप दे दिया है और प्रधानमंत्री शुक्रवार को कार्यवाहक ढांचे पर सहयोगियों के साथ अंतिम दौर की चर्चा शुरू करेंगे। इसमें कम से कम तीन दिन लगने की उम्मीद है। कार्यवाहक ढांचे पर सहयोगियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को भी होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त