पाकिस्तान ने दिखाई मानवता? Pakistan Navy ने अरब सागर में फंसे भारतीय पोत को दी आपात सहायता

By रेनू तिवारी | May 05, 2026

समुद्र की लहरों के बीच तनाव को किनारे रखकर मानवता की एक नई मिसाल देखने को मिली है। पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में तकनीकी खराबी के कारण फंसे एक भारतीय व्यापारिक पोत के चालक दल को महत्वपूर्ण मानवीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है। इस अभियान में पाकिस्तानी नौसेना के साथ पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। समाचारपत्र ‘डॉन’ ने सोमवार को प्रकाशित अपनी एक खबर में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बचाव और सहायता अभियान में नौसेना की सहायता पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने की।

खबर में कहा गया कि मुंबई स्थित समुद्री बचाव एवं समन्वय केंद्र ने पाकिस्तानी प्राधिकारियों से संपर्क कर सहायता का अनुरोध किया था जिसके बाद चालक दल की सहायता के लिए अभियान शुरू किया गया। इस चालक दल में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि ओमान से भारत जा रहे एम.वी. गौतम नामक पोत के चालक दल ने तकनीकी खराबी की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: 'गुंडे घुसे, मुझे पीटा', भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

खबर में कहा गया है कि फंसे हुए चालक दल को भोजन, चिकित्सा और तकनीकी सहित आपात सहायता प्रदान की गई। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नौसेना ने इस तरह का बचाव अभियान चलाया हो। पिछले महीने भी अरब सागर में संकट की सूचना मिलने के बाद, पाकिस्तानी नौसेना ने एक व्यापारिक पोत से विदेशी नागरिकों सहित चालक दल के 18 सदस्यों को सुरक्षित बचाया था। समुद्री कानून और मानवीय आधार पर किए गए इस बचाव कार्य की सराहना की जा रही है, क्योंकि यह समुद्र में सुरक्षा और सहयोग के अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को मजबूती प्रदान करता है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gulveer Singh का डबल कमाल, 10000m के बाद 1500m में जीता Silver

उज्जैन Shahi Masjid मामले में समझौता, Madhya Pradesh High Court ने अपील निपटाई

Bengal के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं, Kolkata में बोले BJP नेता Nitin Nabin

Glowing Skin के लिए असरदार हैं ये 5 किचन फूड्स, ऐसे बनाएं होममेड Face Pack