पाकिस्तान की नयी शहबाज सरकार का बड़ा कदम, अब जल्द पाक वापस आ सकेंगे नवाज शरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है, जहां वह अपना इलाज करा रहे थे। यह जानकारी सोमवार को मीडिया में आई एक खबर से मिली। 72 वर्षीय नवाज तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनके खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले शुरू किए गए थे। नवाज नवंबर 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने के बाद लंदन रवाना हुए थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया

आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा था कि राजनयिक पासपोर्ट नवाज शरीफ का अधिकार है और उन्हें जल्द ही जारी किया जाएगा। राणा ने कहा था, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति जो तीन बार प्रधानमंत्री रहा है, उसे राष्ट्रीय नागरिकता से वंचित किया जा रहा है।’’

नवाज पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते लंदन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी से मुलाकात की थी और पाकिस्तान की ‘समग्र राजनीतिक स्थिति’ पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने राजनीति और राष्ट्रीय हित से संबंधित कई मुद्दों पर एक साथ काम करने का संकल्प जताया था। नवाज ने 2019 में ब्रिटेन जाने से पहले लाहौर उच्च न्यायालय को पाकिस्तान लौटने का वचन दिया था। उन्हें अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में भी जमानत दी गई थी, जिसमें वह लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal