घर में नहीं दाने पाकिस्तान चला दूसरे देशों पर अपनी नज़र गड़ाने, अब गुजरात के जूनागढ़ को लेकर चल रहा खतरनाक चाल

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2024

पैसे पैसे को मोहताज पाकिस्तान को भी अपने आका चीन की लत लगती नजर आ रही है। जैसे चीन अपने पड़ोसी देशों की जमीन पर अपनी नजरें गराए रहता है और अतिक्रमण की कोशिशें करता नजर आता है। अब चीन के शागिर्द मुल्का पाकिस्तान ने छोटा मुंह बड़ी बात कर दी है। कश्मीर को लेकर अभी तक दावा करता आया पाकिस्तान अब गुजरात के जूनागढ़ को लेकर भी बयानबाजी करने लगा है। पाकिस्तान ने जूनागढ़ क्षेत्र पर भारत का अवैध कब्जा बताया है। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि जूनागढ़ भारत के गुजरात का एक शहर, जिसे 1948 में कब्जे में लिया गया था। इसके संबंध में पाकिस्तान का नीति वक्तव्य हमेशा स्पष्ट रहा है। बलूच ने कहा कि जूनागढ़ को पाकिस्तान में मिला लिया गया। देश इस मामले को ऐतिहासिक और कानूनी नजरिये से देखता है. जूनागढ़ पाकिस्तान का हिस्सा था और उस पर भारत का अवैध कब्ज़ा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें: Iran ने पाकिस्तान पर फोड़ा भयंकर बम! कंगाली में ऐसी मार के बारे में सपनें में भी नहीं सोचा होगा

उन्होंने कहा कि एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में, पाकिस्तान ने सभी सदस्य देशों से विदेशी आर्थिक और व्यापार गतिविधियों के लिए जिम्मेदार मंत्रालयों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। यह वार्षिक बैठक एससीओ के भीतर आर्थिक सहयोग ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, विशेष रूप से बहुपक्षीय व्यापार समझौतों के कार्यान्वयन की निगरानी करके। पाकिस्तान को उम्मीद है कि बैठक क्षेत्रीय आर्थिक स्थिरता और एकीकरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। पिछले हफ्ते, बलूच ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने कैमरून के याउंडे में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद के 50 वें सत्र में देश का प्रतिनिधित्व किया।

प्रमुख खबरें

Disha Salian केस में CBI जांच के आदेश, Ram Mandir Trust को मिला पहला CEO

Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

Kishtwar दुष्कर्म केस में Crime Branch की छापेमारी, अस्पताल कर्मी बर्खास्त

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग