पाकिस्तानी NSA करेंगे काबुल का दौरा, तालिबान सरकार के साथ होगी इसको लेकर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल का मंगलवार को अफगानिस्तान के साथ लगती सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर तालिबान सरकार से विचार-विमर्श करेगा और युद्धग्रस्त देश की मानवीय जरूरतों का जायजा लेगा। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने डॉन अखबार को बताया कि 18 से 19 जनवरी तक की अपनी यात्रा के दौरान यूसुफ अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे, जो संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकताओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की आवश्यकताओं के अनुरूप होंगे। मानवीय संकट को टालने के लिए संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के मानवीय संकट पर चर्चा की गई है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच