भारत के खिलाफ जिहाद के लिए तैयार हो जाइए, पाकिस्तान के परमाणु हथियार...इजरायल विरोधी रैली में नवाज शरीफ के दामाद ने उगला जहर

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2023

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दामाद और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता कैप्टन सफदर ने पेशावर में फिलिस्तीन समर्थक रैली में खुलेआम भारत और इजरायल को लेकर भड़काऊ बयान दिया। रैली को हमास नेताओं ने संबोधित किया था और इसका आयोजन एक इस्लामी राजनीतिक दल ने किया था। उन्होंने कश्मीर और फिलिस्तीन को लेकर भारत और इजराइल पर निशाना साधा। सफदर ने कहा कि अगर मुसलमान जिहाद नहीं करते हैं, तो अपमान उनका इंतजार करता है। रैली को संबोधित करते हुए सफदर ने कहा कि मुसलमानों अगर जिहाद के लिए तैयार न रहे तो फिर जिल्लत का सामना है। जिहाद के लिए तैयार रहो। गजवा ए हिंद के लिए तैयार रहो। 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान के मैदान पर नमाज पढ़ने को लेकर ICC में शिकायत दर्ज, जानें पूरी डिटेल

इज़राइल गाजा के साथ युद्ध में है, जिस पर फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास का नियंत्रण है। युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास ने इज़राइल पर सबसे घातक हमला किया, जिसमें 1,300 से अधिक इज़राइली मारे गए। हमले के जवाब में इजराइल गाजा में हवाई हमले कर रहा है। कुछ देशों में मुसलमानों ने हमास का समर्थन किया है और इज़राइल से दशकों पुराने फ़िलिस्तीनी मुद्दे को सुलझाने के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

तेलंगाना में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! महिला ने ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या

विदेश मंत्री एस जयशंकर की Bahrain यात्रा! शाह हमद बिन ईसा से की मुलाकात, भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए जताया आभार

Maharashtra Rain Update | मुंबई- पुणे में भारी बारिश का कहर! मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, भूस्खलन और हादसों में 6 की मौत

नोएडा के सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू