पाक के कब्जे वाला कश्‍मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे : Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्‍मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे। यहां कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व सांसद विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्‍दुल्‍ला जैसे नेता कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं कौशांबी की जनता को पूछने आया हूं कि ये जो पाकिस्तान अधिकृत कश्‍मीर है, वो भारत का है या नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीट पर मतदान सोमवार को

भाजपा नेता शाह ने कौशांबी के मतदाताओं से पार्टी को तीसरी बार जिताने का आह्वान करते हुए कहा, पहली हैट्रिक मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और दूसरी हैट्रिक उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।’’ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके विनोद सोनकर 2014 में पहली बार कौशांबी से सांसद निर्वाचित हुए और दूसरी बार भी उन्‍होंने अपनी जीत बरकरार रखी। सोनकर को भाजपा ने यहां से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। कौशांबी में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Air Safety: हर पायलट का होगा Drug Test, नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu का बड़ा ऐलान

Mumbai में Marathi Test से मची खलबली, Auto-Taxi ड्राइवरों की Strike से आम जनता बेहाल

आदिवासी हॉस्टलों पर Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: पहले अपने राज्यों में देखें

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट