पाकिस्तान सितंबर से सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर को खोलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

इस्लामाबाद। कोविड-19 की चौथी लहर से निपटने के प्रयास के बीच, पाकिस्तान ने अगले महीने से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देने का निर्णय किया है। करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (एनसीओसी) द्वारा शनिवार को लिया गया क्योंकि 22 सितंबर को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, एनसीओसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए, अगले महीने से करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनमुति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार धर्मशाला के करीब खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने को तैयार : अनुराग ठाकुर

इसके अलावा हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच भी की जाएगी तथा संक्रमण की पुष्टि होने पर यात्री को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरबार साहिब में एक साथ अधिकतम 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,842 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 11,23,812 हो गए।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते