पीठ दर्द से परेशान पाक तेज गेंदबाज हसन अली, हो सकता है ऑपरेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2020

कराची। पाकिस्तान की केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के सूची से बाहर किये गये तेज गेंदबाज हसन अली पीठ की चोट से परेशान हैं जिसका उन्हें विदेश में ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हसन पिछले साल विश्व कप से ही चोट से जूझ रहे हैं और फरवरी मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के बाद वह पीठ दर्द से परेशान हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘अप्रैल से ही वह पीठ दर्द से परेशान हैं और पीसीबी ने उनकी चिकित्सा रिपोर्ट आस्ट्रेलिया और कुछ अन्य देशों के विशेषज्ञों के पास भेजी है। ’’ उन्होंने कहा कि अगर विशेषज्ञ पीठ की समस्या के लिये आपरेशन की सलाह देते हैं तो बोर्ड उन्हें आस्ट्रेलिया या किसी भी अन्य देश में भेजने के लिये तैयार है। सूत्रों ने कहा, ‘‘हसन के पास दो ही विकल्प हैं या तो वह लंबी अवधि का उपचार ले या फिर आपरेशन करवाये लेकिन सब कुछ विदेशी विशेषज्ञों की राय पर निर्भर करेगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Election Commission के Form 6 बदलाव पर मांगा जवाब, अन्य बड़ी खबरें

ओडिशा में 8 साल बाद होंगे College Elections, 15 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

सियासी मजबूरी या सोची-समझी Strategy? Mayawati ने भतीजे Akash Anand को फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक

आपकी जगह जेल में है... Rajpal Yadav पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 5 करोड़ जमा नहीं करने पर लगाई फटकार