पाकिस्तान की संसद ने 2023-24 के लिए 14.48 लाख करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रविवार को 14.48 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी। स्वीकृत राहत पैकेज की शेष किस्त जारी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से शर्त रखने के बाद इसमें कुछ नए कर जोड़े गए हैं। बजट में सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) वृद्धि दर के लिए 3.5 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी घोषणा नौ जून को ही कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: पूरी तरह इथेनॉल पर चलने वाले नए वाहन लाए जाएंगे: गडकरी

वित्त मंत्री इशाक डार ने बजट पर चर्चा के दौरान अपने भाषण में कहा कि आईएमएफ से तीन दिन तक चर्चा करने के बाद बजट में ये बदलाव किए गए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दो दिन पहले पेरिस में वैश्विक वित्तीय सम्मेलन के दौरान आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात कर ऋण जारी करने का आग्रह किया था।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर