अमरिंदर का बड़ा खुलासा- इमरान ने संदेश भेजकर सिद्धू को वापस मंत्री बनाने के लिए कहा था

By नीरज कुमार दुबे | Jan 24, 2022

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि जब उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री पद से हटा दिया था तो पाकिस्तान से उन्हें एक संदेश आया कि वहां के प्रधानमंत्री ने निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूंगा। इस संदेश में कहा गया कि सिद्धू अगर काम नहीं करें तो उन्हें निकाल देना। हम आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह खुलासा भाजपा मुख्यालय में किया। अमरिंदर पहले भी सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बता चुके हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया