पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ग्वादर में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के ग्वादर शहर में प्रधानमंत्री इमरान खान ने महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक कोरीडोर (सीपीईसी) के तहत कई बड़ी परियोजनाओं और अन्य ढांचागत कार्यों की शुरुआत की। सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है जो अरबों डॉलर के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे चीन की पहुंच अरब सागर तक हो जाएगी। बीआरआई को चीन द्वारा ढांचागत परियोजनाओं के माध्यम से दुनिया को प्रभावित करने के प्रयास के तौर पर देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रही है भाजपा: गहलोत

खान ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान ‘‘महान राष्ट्र’’ बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान के भविष्य का सपना देखता हूं- मैं पाकिस्तान के साथ बड़ा हुआ हूं। देश महान राष्ट्र बनने के पथ पर अग्रसर है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ग्वादर पाकिस्तान का मुख्य केंद्र बन रहा है जिससे देश के साथ ही बलूचिस्तान को भी फायदा होगा।

प्रमुख खबरें

दस साल में 150 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल

Mamata Banerjee का केंद्र पर प्रहार, Sonam Wangchuk के बहाने कहा - Democracy में बातचीत ही एकमात्र रास्ता

Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक

डील कराने वालों को भी नहीं बख्श रहा ईरान, आगे का क्या है खौफनाक प्लान?