पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के 20 जुलाई को अमेरिका जाने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 20 जुलाई को अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होगी। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान खान की पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आमने- सामने बातचीत होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका की अपनी पांच दिन की यात्रा 20 जुलाई से शुरू करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। 

इसे भी पढ़ें: राजकोषीय कुप्रबंधन है पाकिस्तान के आर्थिक संकट का कारण: जनरल बाजवा

कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वाशिंगटन की यात्रा पर जायेंगे।ट्रंप महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर खान से बातचीत करना चाहते हैं। ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बातचीत होगी। यह बातचीत ऐसे समय होगी, जब अमेरिका और अफगान तालिबान के बीच ऐसा माना जा रहा है कि वार्ता निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह