Shehbaz Sharif पहुंचे तुर्किये, संयुक्त राष्ट्र COP-31 सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर तुर्किये रवाना हुए, जहां वह अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) में शामिल होंगे। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार उनके साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्ला तरार, प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातमी और पूर्व पर्यावरण मंत्री तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता शीरी रहमान भी गई हैं। विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 11 नवंबर को ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज’ (कॉप-31) के नेताओं के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वह वैश्विक समुदाय से जलवायु परिवर्तन से पैदा होने वाले खतरे से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, “वह स्वच्छ और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता का विस्तार करने के प्रयासों को सामने रखेंगे। इसके साथ ही वह आपदाओं से निपटने की तैयारी और समय रहते चेतावनी देने वाली प्रणालियों को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी देंगे।”

प्रमुख खबरें

Faridabad Police Station से 32 हथियार चोरी होने पर HHRC सख्त, DGP को सुरक्षा समीक्षा के निर्देश

Plants में लगे सफेद कीड़े खत्म करेगा Baking Soda का देसी Spray, ऐसे बनाएं घोल

Ayurvedic Rules for Eating Sweets: मीठा खाने के शौकीन हैं तो खुश हो जाइए! आयुर्वेद ने बताए मिठाई खाने के 5 नियम

Mallikarjun Kharge ने Delhi Pollution पर केंद्र को घेरा, पूछा क्या पीएम देंगे हवा का हिसाब