पाकिस्तान के राष्ट्र्पति आरिफ अल्वी ने भारत पर आतंकी हमले करवाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भारत पर अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के विरुद्ध ‘हाइब्रिड’ युद्ध में शामिल होने और आतंकवाद का समर्थन करने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में लाहौर के जोहार टाउन में स्थित हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका भारत के समर्थन से करवाया गया था। सईद 2008 मुंबई आतंकवादी हमले का साजिशकर्ता और प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा का सरगना है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, छह आतंकवादी ढेर

अल्वी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए देश में आतंकवादी गतिविधियां करवा रहा है। इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इन आरोपों का खंडन किया है। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ होने का कथित सबूत के दावे काल्पनिक बात हैं।

प्रमुख खबरें

आप एक वरिष्ठ सांसद, ऐसे बयान नहीं दे सकते, अवमानना मामले में संजय राउत को SC से राहत नहीं

RRC NR Recruitment: 10वीं और ITI मेरिट के आधार पर 4651 पदों पर होगा चयन, 11 दिसंबर अंतिम तारीख

Bombay High Court का फैसला: संरक्षित स्मारकों के पास शौचालय बनाना प्रतिबंधित निर्माण नहीं

ना OTP बताया, ना APK फाइल डाउनलोड की, बस QR Code स्कैन करते ही मोबाइल हो गया हैक, Cyber Fraud के नये तरीके से Smart Phone Users की चिंता बढ़ी