पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वर्ष 2019 में 98 लाख रुपये का कर भुगतान किया: आधिकारिक आंकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वर्ष 2019 में 98 लाख रुपये का कर भुगतान किया जबकि उनकी पार्टी के एक सांसद ने आयकर के रूप में 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

आंकड़ों के मुताबिक, विपक्ष के नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ ने 82 लाख रुपये आयकर दिया जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने पांच लाख 30 हजार रुपये का भुगतान किया।

इसके मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने 22 लाख रुपये का भुगतान किया।

एफबीआर के अनुसार वित्तमंत्री एवं मशहूर बैंकर शौकत तारिन ने 2.66करोड़ रूपये का आयकर भुगतान किया जबकि विदेश मंत्री शाहमहमूद कुरैशी ने नौ लाख रूपये का भुगतान किया।

प्रमुख खबरें

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde