Pakistan के प्रधानमंत्री Shahbaz Sharif ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

पाकिस्तान में तालिबान प्रायोजित आतंकियों के पैर जमाने के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद से लड़ना सभी संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शरीफ ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमारा सामूहिक कर्तव्य और देश की सभी संस्थाओं का प्राथमिक दायित्व है। यह आपके और मेरे बारे में नहीं, बल्कि हमारे बारे में है। हमें इसे साथ मिलकर खत्म करना होगा।’’

सोलह दिसंबर, 2014 को पेशावर स्कूल हमले के मद्देनजर आतंकवाद को खत्म करने के लिए 20 सूत्री एनएपी एजेंडा सरकार द्वारा अपनाया गया था और विपक्षी दलों द्वारा अनुमोदित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पिछले ढाई दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है और अपराध, मादक पदार्थ, तस्करी, उग्रवाद और धार्मिक आतंकवाद की संलिप्तता के कारण इससे निपटना जटिल हो गया है।

शीर्ष समिति की बैठक ऐसे समय में हुई जब पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में आतंकवादी कृत्यों में बढ़ोतरी का सामना किया है। अनुसंधान एवं सुरक्षा अध्ययन केंद्र द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 2023 के दौरान 789 आतंकवादी हमलों और आतंक-रोधी अभियानों में 1,524 मौतें हुईं और 1,463 लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस