Pakistan के प्रधानमंत्री शरीफ, चीन के राष्ट्रपति चिनपिंग CPEC के उन्नयन पर सहमत

By Prabhasakshi News Desk | Jun 08, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने अपनी बैठक में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के उन्नयन और दूसरे चरण में कई अरब डॉलर की परियोजना के उच्च-गुणवत्तापूर्ण विकास को आगे बढ़ाने पर आम सहमति की पुष्टि की है। शरीफ की पांच दिवसीय आधिकारिक चीन यात्रा चार जून से शुरू हुई थी। इस दौरान शुक्रवार को दोनों नेताओं ने बीजिंग के ऐतिहासिक ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में गहन चर्चा की। दोनों नेताओं के साथ मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी थे। इस साल राष्ट्रपति पद संभालने के बाद शरीफ की राष्ट्रपति शी से यह पहली मुलाकात थी। 

उन्होंने सीपीईसी के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता तथा निकट समन्वय के माध्यम से दोनों देशों की विकास रणनीतियों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने चिर-प्रतिष्ठित सर्व-मौसम रणनीतिक सहयोग साझेदारी को दोहराया और राजनीतिक एवं सुरक्षा से लेकर आर्थिक, व्यापार और लोगों के बीच आदान-प्रदान तक के विविध क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक गहरा करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने अफगानिस्तान, फिलिस्तीन और कश्मीर सहित दक्षिण एशिया सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए।

प्रमुख खबरें

पीरियड्स के बाद अचानक वजन कम क्यों हो जाता है? जानें क्या है वॉश इफेक्ट

Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

BPSC ने बदला टीचर भर्ती का नियम STET 2026 उम्मीदवार भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल