चीन की पड़ोस की कूटनीति में पाकिस्तान को प्राथमिकता : चीनी प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

बीजिंग|  चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने शनिवार को कहा कि पड़ोस की कूटनीति में चीन के लिए पाकिस्तान प्राथमिक स्थान रखता है। ली ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से मुलाकात की।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे नंबर के नेता ली ने पाकिस्तान के साथ बहु-आयामी व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने की चीन की इच्छा व्यक्त की।

चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन हमेशा पाकिस्तान के साथ अपने करीबी रणनीतिक संबंधों को महत्व देता है।

खान चीनी सरकार के निमंत्रण पर बीजिंग के दौरे पर हैं और शुक्रवार को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। ली ने खान के साथ बैठक में कहा कि चीन पाकिस्तान से कृषि उत्पादों के आयात का विस्तार करने पर गंभीरता से विचार करेगा।

खान ने चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी का हवाला देते हुए कहा कि उनका देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है और कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

Parliament Monsoon Session | हंगामेदार शुरुआत के आसार: नीट लीक, अयोध्या चंदा घोटाला और मणिपुर पर टकराव तय; विपक्ष के तेवर कड़े

US-Iran War | शहीदों का बदला, ईरान में तबाही! आग की लपटों में घिरा होर्मुज... Donald Trump बोले- हमारी सेना का प्रतिशोध है!

Love Horoscope 20 July 2026 | इन 4 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

FIFA World Cup Argentina Vs Spain Highlights | स्पेन के अभेद्य किले से टकराकर टूटा अर्जेंटीना का गुरूर, 16 साल बाद विश्व विजेता बना स्पेन!