पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022

इस्लामाबाद। कश्मीर में एक पाकिस्तानी कैदी की मौत पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान ने यहां भारतीय दूतावास के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) को तलब किया। पाकिस्तान ने अपने नागरिक की मौत को ‘फर्जी मुठभेड़’ करार दिया है। पाकिस्तानी विदेश विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय दूतावास के प्रभारी को शुक्रवार को विदेश मामलों के मंत्रालय में बुलाया गया था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में सियासी संकट गहराया! शुरू हुई 'रिसॉर्ट पॉलिटिक्स', CM आवास से वॉल्वो बस में रवाना हुए विधायक

पाकिस्तान ने मांग की है कि भारत सरकार उक्त घटना की पूरी जानकारी, मौत का कारण स्पष्ट करने वाला सही पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द उसे उपलब्ध कराए और पाकिस्तानी कैदी की हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की जवाबदेही तय करने के लिए पारदर्शी तरीके से मामले की जांच कराए। विदेश विभाग ने कहा, ‘‘भारत सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह मृतक के पार्थिव शरीर को उसके परिजनों के इच्छानुसार तत्काल पाकिस्तान भेजने का प्रबंध करे।

प्रमुख खबरें

भारत-श्रीलंका पहला ODI दिल्ली में ही होगा, BCCI ने स्थल बदलने की खबरों को नकारा

शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन, CJI ने राहुल गांधी को क्या याद दिलाया, यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी

Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव

Navratri में फलाहार खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 3 चटपटी रेसिपी