पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात पर प्रतिबंध हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2024

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध शनिवार को हटा लिया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री खान (72) सहित अन्य कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध हटा दिया है, जो सुरक्षा चिंताओं के कारण 4 अक्टूबर को लगाया गया था।

पाकिस्तान सरकार ने खान की बैठकों पर उस वक्त प्रतिबंध लगा दिया था, जब उनकी पार्टी ने 4 अक्टूबर को इस्लामाबाद में उनकी रिहाई और ‘‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता’’ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

इससे पहले, उन्होंने कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने के लिए तैयार हैं, लेकिन ‘‘हकीकी आजादी’’ (असली आजादी) के लिए अपने संघर्ष से समझौता नहीं करेंगे। पिछले महीने खान ने दावा किया था कि उन्हें जेल में दयनीय स्थिति में रखा जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़