Pakistan के पंजाब प्रांत में बसंत उत्सव के दौरान पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध 20 साल बाद हटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कलाकारों और नागरिक समाज के सदस्यों के दबाव के बीच बसंत उत्सव के दौरान पतंग उड़ाने पर लगा प्रतिबंध 20 वर्षों के बाद हटा लिया गया है। मरियम नवाज के नेतृत्व वाले प्रशासन के फैसले से एक करोड़ तीस लाख की आबादी वाले प्रांत के शहरों और गांवों में व्यापक उत्साह पैदा हो गया है।

पंजाब की सूचना एवं संस्कृति मंत्री आजमा बुखारी ने बुधवार को लिये गए निर्णय का विवरण देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि हालांकि नये नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए कई प्रतिबंध और जुर्माना होंगे।

बुखारी ने एक बयान में कहा, ‘‘बीस साल बाद पंजाब में बसंत की खुशियां लौट आई हैं, लेकिन इस बार यह कड़े सुरक्षा नियमों के तहत (हो रहा) है। त्योहार के दौरान किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

वर्ष 2005 में सरकार ने पतंग उड़ाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, क्योंकि इससे जुड़ी दुर्घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। बुखारी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पतंग उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं, दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

US Operation Checkmate | अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

India-Australia Relations | भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत! पीएम मोदी के दौरे में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस