Pakistan : इमरान खान की पार्टी के विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब प्रांत का बाकी देश से संपर्क टूटा

By Prabhasakshi News Desk | Nov 25, 2024

लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाली 12 करोड़ से ज्यादा की जनता का संपर्क इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध मार्च के लगातार दूसरे दिन भी देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा। पुलिस ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। लाहौर एवं प्रांत के दूसरे हिस्सों में मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी के कारण लोगों को ताजी सब्जियां, फल और दूध समेत अन्य जरूरी चीजें खरीदने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग सड़कें बंद होने के कारण लाहौर के बाहर के इलाकों से कंटेनरों के जरिए फलों और सब्जियों की कमी से परेशान हैं।

वहीं दूसरी ओर पीटीआई पार्टी का कहना है कि पंजाब एवं इस्लामाबाद में पुलिस ने 3,500 से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने एक बयान में कहा, “इस्लामाबाद जाते समय पुलिस के साथ झड़प के दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए और 3,500 से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा कि पार्टी का इस्लामाबाद की ओर लंबा मार्च उनके सर्वोच्च नेता इमरान खान और अन्य राजनीतिक कैदियों की जेल से रिहाई और ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता’ तक जारी रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में हैं।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी