By अभिनय आकाश | Mar 02, 2022
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में विस्फोट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन जख्मी हो गए हैं। क्वेटा के फातिमा जिन्ना रोड पर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कहा है कि क्वेटा के फातिमा जिन्ना रोड पर बुधवार को हुए भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते बरस क्वेटा शहर के जिन्ना रोड पर धमाके की खबर सामने आई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। दो महीने पहले दिसंबर के 31 तारीख को हुए धमाके में 15 अन्य घायल हो गए थे। बम धमाका जिन्ना रोड पर साइंस कॉलेज के नजदीक खड़े एक वाहन के पास हुआ था। विस्फोट उस समय हुआ, जब छात्रों का एक समूह बैठक खत्म करके कॉलेज की इमारत से बाहर जा रहा था।