माई-बाप हमें बचा लो...24 घंटे में दूसरी बार गुहार लगाने अमेरिका के पास पहुंचा पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

पाकिस्तान के ताबड़तोड़ एक्शन से पूरा पाकिस्तान दहशत में नजर आ रहा है। पाकिस्तान के मंत्री भागे भागे अमेरिका के राजदूत के पास पहुंचे हैं। पाकिस्तान की तरफ से अमेरिका से गुहार लगाई जा रही है। 24 घंटे में पाकिस्तान के मंत्री ने अमेरिकी राजदूत से दूसरी बार मुलाकात की है। पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की है। पाकिस्तान अमेरिका से भीख मांग रहा है। गिड़गिड़ा रहा है। एक तरफ वो कटोरा लेकर भीख मांगता फिर रहा है। पैसे दो दे। कोई एक चवन्नी तक नहीं डाल रहा है तो दूसरी तरफ अमेरिका के पास गुहार लगाने के लिए पहुंचा है। दरअसल, अब उसे समझ आ गया है कि हमने किससे गलत पंगा ले लिया है। 

इसे भी पढ़ें: Russia में बैठकर भारत के खिलाफ पाकिस्तान रच रहा साजिश? सर्गेई लावरोव ने जयशंकर को लगा दिया फोन

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा कि भारत आतंकवादियों के साथ युद्ध की स्थिति में है और इन नीचों, अमानवीय राक्षसों को जवाबदेह ठहराते हुए पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाएगा। क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कहा कि 22 अप्रैल की घटना सर्वाधिक जघन्य आतंकवादी घटना थी। यह कोई नहीं कह सकता कि इन आतंकवादियों को ऐसे ही जाने देना चाहिए, और हमने परसों यही किया, उन्हें जवाबदेह ठहराया, उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हम आतंकवादियों के साथ युद्ध की स्थिति में हैं और जैसा कि मैंने कहा, हम पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे और उन्हें (आतंकियों को) जवाबदेह ठहराएंगे।

प्रमुख खबरें

Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका

अस्पताल में प्रीमैच्योर नवजात को छोड़ने पर Delhi Court ने माता-पिता को ठहराया दोषी

Delhi के Satya Niketan Building Collapse में आरोपी सुधांशु और शुभम 12 दिन की न्यायिक हिरासत में

देश के 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी, Rahul Gandhi ने पोस्ट शेयर कर बताया भारतीय नॉनवेज का स्वाद