Covid-19 से पाकिस्तान की हालत खराब, एक दिन में ही कोरोना के 3,892 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,892 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,88,926 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस संक्रामक रोग के कारण 60 और लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 3,755 पर पहुंच गई। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोविड-19 के 3,337 मरीजों की हालत गंभीर है। उसने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3,892 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 1,88,926 पर पहुंच गई है। सिंध में सबसे अधिक 72,656 मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता