रास्ता देने से पाकिस्तान ने किया इनकार, फिर IAF ने कराई IndiGo विमान की सेफ लैंडिंग

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

 पाकिस्तान द्वारा एयर स्पेस में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद पायलटों ने दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर लौटने पर विचार किया। हालांकि, चूंकि उड़ान पहले से ही तूफानी बादलों के करीब थी, इसलिए पायलटों ने श्रीनगर की ओर जाने का फैसला किया। पाकिस्तान ने इंडिगो की उड़ान 6ई 214 को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग तक उसकी मदद की, यह जानकारी भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया। भारतीय नॉदर्न एरिया कंट्रोल ने तुरंत इंडिगो के पायलट को सलाह दी और दिल्ली कंट्रोल से समन्वय शुरू किया। पायलट को लाहौर कंट्रोल की फ्रीक्वेंसी भी दी गई, ताकि अगर इमरजेंसी अनुमति मिले तो इस्तेमाल की जा सके।

इसे भी पढ़ें: Indigo का प्लेन क्रैश करवाने पर तुला था पाकिस्तान, फ्लाइट के टर्बुलेंस में फंसने से लेकर पायलट की सेफ लैंडिंग तक जानें पूरी कहानी

विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से श्रीनगर जा रहे इंडिगो विमान के चालक दल के सदस्यों ने बुधवार को खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। घटना के बारे में विस्तृत बयान में डीजीसीए ने कहा कि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है तथा विमान का आगे का हिस्सा नोज रेडोम क्षतिग्रस्त हो गया है। डीजीसीए विमान के खराब मौसम की चपेट में आने की घटना की जांच कर रहा है। डीजीसीए ने बताया कि चालक दल के बयान के अनुसार उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं दी गई। 

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव