पाकिस्तान ने उदयपुर घटना के आरोपी के इस्लामी संगठन से संबंधों की खबर को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को इन खबरों को खारिज किया कि उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या करने के आरोपियों में से एक के कराची स्थित इस्लामी संगठन से संबंध रहे हैं।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि दो मुख्य आरोपियों में से एक का कराची स्थित इस्लामी संगठन दावत-ए-इस्लामी से संबंध है और वह 2014 में कराची गया था। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि उसने भारतीय मीडिया के एक तबके में उदयपुर में हुई हत्या की घटना से संबंधित रिपोर्ट देखी है, जिसमें आरोपी व्यक्तियों के पाकिस्तान के एक संगठन से जुड़े होने की बात कही गई है।

इसने कहा, ‘‘हम इस तरह के किसी भी आरोप को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं जो नयी दिल्ली द्वारा देश (पाकिस्तान) को बदनाम करने का एक प्रयास है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित