By अभिनय आकाश | Jun 17, 2026
पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय रजिस्टर्ड विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों को एक और महीने के लिए, यानी 24 जुलाई तक बढ़ा दिया। ये पाबंदियां पहली बार अप्रैल 2025 में लगाई गई थीं, जब आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों परमाणु-सक्षम देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था, जो चार दिन के सैन्य संघर्ष में बदल गया। भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल पर इसी तरह की पाबंदियां लगाई हैं। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बुधवार को जारी एक नोटिस में कहा कि भारतीय विमानों - सिविल और मिलिट्री दोनों - पर यह रोक 16 जून को शाम 5:50 बजे से 24 जुलाई को सुबह 4:59 बजे तक लागू रहेगी।