कारगिल युद्ध पर पाकिस्तान ने खोला 25 साल पुराना राज, भारतीय विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | May 30, 2024

पाकिस्तान के लाहौर समझौते का उल्लंघन करने संबंधी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने गौर किया है कि पाकिस्तान में एक निष्पक्ष दृष्टिकोण उभर रहा है। लाहौर घोषणा पत्र पर नवाज शरीफ की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि आप इस मुद्दे पर हमारी स्थिति से अवगत हैं। हमने देखा है कि पाकिस्तान में भी वास्तविकता पर आधारित नजरिया सामने आ रहा है। नवाज शरीफ को पाकिस्तान को परमाणु ताकत बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपने सबसे बड़े दिन पर अपनी सबसे बड़ी गलती कबूल कर ली है। नवाज शरीफ ने कबूल किया कि 1999 में इस्लामाबाद ने समझौते का उल्लंघन हुआ। नवाज शरीफ ने ये भी माना कि पाकिस्तान की ये गलती थी।

इसे भी पढ़ें: Fawad Chaudhary Anti-Modi comment | 'पाकिस्तान में सभी चाहते हैं मोदी चुनाव हार जाएं', फवाद चौधरी का फिर बेतुका बयान, राहुल गांधी और ममता को दे डाली शुभकामनाएं

नवाज को ये भी लगता है कि भारत से संबंध सुधारकर ही पाकिस्तान के अच्छे दिन आ पाएंगे। नवाज शरीफ ने इस बात के संकेत भी दे दिए कि शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार भारत में नई सरकार के गठन के बाद फिर से संबंध सुधारने की तैयारी कर रही है। नवाज शरीफ कह रहे हैं कि जो काम 1998 में वो नहीं कर पाए उसे शहबाज शरीफ 2024 में करके दिखाएंगे। यानी भारत से संबंधों को सुधारेंगे।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर