भारत की लताड़, कहा- विदेशी राजनयिकों को पीओके ले जाकर दुष्प्रचार कर रहा पाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान द्वारा विदेशी राजनयिकों को पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) ले जाने को “खुला दुष्प्रचार” करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा अपने दूतावासों में स्थापित “कश्मीर प्रकोष्ठों” की गतिविधियों के खिलाफ विदेशी सरकारों को भी आगाह किया। मंत्रालय ने कहा कि इस नयी इकाई का उद्देश्यदुष्प्रचार के आधार पर लोगों को कट्टरपंथी बनाना है।

भारतीय तोपों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में विदेशी राजनयिकों को दौरे पर ले गया था। इस पर टिप्पणी करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सर्वविदित है कि आतंकवादियों के लांचिंग पैड नियंत्रण रेखा के करीब हैं जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए किया जाता है। कुमार ने कहा, ‘‘ हम इसे नाटक मानते हैं। पाकिस्तान इस तरह का खुला दुष्प्रचार तब कर रहा है जब पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर के लोगों से ही लड़ रहा है। इसलिए वह दूसरी तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रहा है।’’

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार