पाकिस्तान के पलटवार से साबित होगा कि वह आतंकवादियों को शरण देता है: पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

मुम्बई। भारत की तरफ से पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों पर किए गए हवाई हमले का जवाब अगर उस देश की तरफ से दिया जाता है तो इससे साबित होगा कि वह आतंकवादियों को शरण देता है। यह बात मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कही। पूर्व रक्षा मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए हमले के लिए भारतीय वायुसेना की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय रक्षा बल ने नागरिकों को गौरवान्वित किया है।

इसे भी पढ़ें: राफेल मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मोदी सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पवार ने कहा, ‘‘पूर्व रक्षा मंत्री होने के नाते मैं आश्वस्त था कि पुलवामा में जिसने भी हमला किया उसे भुगतना पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने सावधानी बरती कि इस तरह से हवाई हमले किए जाएं कि अंतरराष्ट्रीय आलोचना का शिकार नहीं बनना पड़े। पवार ने कहा, ‘‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकवादी शिविर पुलवामा हमले के जिम्मेदार थे और भारतीय वायुसेना ने उन्हें सबक सिखाया। हवाई हमला 15 से 20 मिनट तक चला और आम आदमी को कोई दिक्कत नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं किया और अगर पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की तो साबित होगा कि वह आतंकवादियों को शरण देता है।’’

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी