हिजाब विवाद पर बोला पाकिस्तान तो ओवैसी ने दिखाया आईना, मलाला का जिक्र करते हुए कहा- इधर मत देखो

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2022

हिजाब को लेकर देश में चल रहे विवाद को लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जबरदस्ताी बिन मांगे अपनी प्रतिक्रिया देने में लगा है। पहले तो इमरान सरकार ने मंत्री इमरान के चहेते मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल माीडिया पर हिजाब विवाद को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अपना जहर उगला फिर हिजाब विवाद में इमरान खान सरकार के दूसरे मंत्री मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि हिजाब पहनने पर मुस्लिम लड़कियों को डराया जा रहा है। लेकिन अब असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आइना दिखाया है और चेतावनी भी दी है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को हम याद दिलाना चाहेंगे कि मलाला को वापस बुलाओ और उसको सुरक्षा दो। तुम्हारे देश में तुमने मलाला को गोली मारी। उस बच्ची को बाहर जाकर अपनी तालीम पूरी करनी पड़ी और उसे बाद में नोबल पीस प्राइज मिला।

क्या कहा था पाकिस्तान ने

पाकिस्‍तानी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट करके कहा, 'मोदी के भारत में जो कुछ चल रहा है, वह डरावना है। भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्‍व में सुपर स्‍पीड से पतन की ओर जा रहा है। हिजाब पहनना अन्‍य ड्रेस की तरह से एक निजी पसंद का मामला है। नागरिकों को मुक्‍त होकर अपने फैसले लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए। अल्‍लाह हू अकबर। पाकिस्तान के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि हिजाब पहनने पर मुस्लिम लड़कियों को डराया जा रहा है। कुरैशी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना गलत है। इमरान खान के मंत्री ने हिजाब विवाद में अपना बयान देते हुए कहा कि ये मुस्लिम महिलाओंके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।  

प्रमुख खबरें

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

Delhi Police कर्मियों के परिजनों ने Parliament मार्च हिंसा पर अपनी पीड़ा जताई

Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव