भारत की मिसाइल गिरने से डरा पाकिस्तान, घबराहट में उठाया यह कदम

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

भारत में जब पांच चुनावी राज्यों में नतीजों की शोर थी तो उसी दौरान गलतीवश देश का एक खतरनाक मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में चला गया। इसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा मचा हुआ है। हालांकि भारत ने इस पर खेद भी जता दिया है। बावजूद इसके पाकिस्तान को भरोसा नहीं हो रहा है। पाकिस्तान के अंदर कहीं ना कहीं घबराहट देखने को मिल रही है। यही कारण है कि वह मिसाइल के दुर्घटनावश चले जाने के भारत के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान ने इस घटना से जुड़े प्रश्नों को पता लगाने के लिए संयुक्त जांच की मांग शुरू करते हैं। पाकिस्तानी  विदेश कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के पत्र सूचना कार्यालय की रक्षा इकाई के उस प्रेस वक्तव्य पर गौर किया है, जिसमें उसने 9 मार्च को पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी भारतीय मिसाइल के ‘‘तकनीकी खराबी’’के चलते ‘‘दुर्घटनावश चलने’’पर खेद व्यक्त किया है और एक उच्च स्तरीय ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’कराने का निर्णय किया है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी संसद में पुलिस, खतरे में इमरान की कुर्सी, सरकार गिराने की साजिश रच रही CIA!

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी क्षेत्र में मिसाइल गिरने के बाद से आंतरिक कोर्ट आफ इन्क्वायरी कराने का भारतीय निर्णय पर्याप्त नहीं है। पाकिस्तान घटना से जुड़े तथ्यों का सही से पता लगाने के लिए संयुक्त जांच की मांग करता है।’’ उसने कहा, ‘‘भारत को आकस्मिक मिसाइल प्रक्षेपण और इस घटना की विशेष परिस्थितियों को रोकने के लिए उपायों और प्रक्रियाओं की व्याख्या करनी चाहिए।’’ उसने कहा कि भारत को पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी मिसाइल के प्रकार और विनिर्देशों को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए। भारतीय मिसाइल,पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियां चन्नू इलाके के पास गिरी थी। इसमें किसी नागरिक सम्पत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ था। भारत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी। यह घटना अत्यंत खेदजनक है, राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई।’’ बयान में कहा गया,‘‘तकनीकी खराबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई। भारत सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए हैं।’’

प्रमुख खबरें

इधर जिनपिंग ने अमेरिका में किया लैंड, उधर सैटेलाइट इमेज ने कर दिया चीन के परमाणु वारहेड पर बड़ा खुलासा!

Jamshedpur के Marine Drive पर खड़े ट्रक से टकराई कार, मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

Maithili Thakur बोलीं- बिहार में सुरक्षित हूं, तो भड़के लेखक Neeraj Pandey ने याद दिला दी जमीनी हकीकत!

अमेरिकी जज ने CNN और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों पर ट्रंप के व्हाइट हाउस बैन को रोका