Pakistani Drone In India: शहबाज शरीफ के करीबी का TV पर कबूलनामा, ड्रोन के जरिए अवैध तरीके से भारत में ड्रग्स भेज रहा पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2023

पाकिस्तान की तरफ से नशे की तस्करी और हथियारों के लिए अति आधुनिक ड्रोन के इस्तेमाल की बात लगातार की जाती रही है। सीमा से सटे कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं देखने को भी मिली है। अब पाकिस्तान के नेता भी इस बात को खुलेआम स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान सरकार के शीर्ष अधिकारी ने लाइव टीवी पर कबूल किया कि पाकिस्तान भारत में ड्रग्स के साथ ड्रोन भेज रहा है। यही ड्रोन आतंकियों तक गोला-बारूद भी पहुंचाते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष रक्षा सहायक मलिक मोहम्मद अहमद खान ने भारतीय पंजाब की सीमा से लगे कसूर शहर में वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एलओसी पार करने वाली टिप्पणी की आलोचना की

बता दें कि पाकिस्तान भारत में हथियार और गोला-बारूद भेजने के लिए अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही पाकिस्तान अब ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल भी कर रहा है जिनमें न केवल आवाज कम होती है बल्कि उड़ते समय जगमगाती बत्तियां भी ना के बराबर होती हैं। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाता है। 

प्रमुख खबरें

NITI Aayog सदस्य Rajiv Gauba ने दी लाइसेंस और अनुमति प्रक्रिया सरल करने की सलाह

Calcutta HC ने Mamata Banerjee की रैली रोकी, श्रीरामपुर मैदान में सभा की दी मंजूरी

भारत ने Hockey में Pakistan को 19-0 से रौंदा, Junior Asia Cup Semi-Final में धमाकेदार एंट्री

AAP का Mission 2027: Bhagwant Mann को PAC में स्थायी सीट, चुनावी रणनीति में होगी बड़ी भूमिका