भूकंप के झटकों से दहला पाकिस्तान, 5.8 थी तीव्रता

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2025

शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसका निर्देशांक 33.63 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्वी देशांतर था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, हालिया भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था, जिससे बाद में झटकों की संभावना बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: Dubai में बैठा कौन शख्स जानता था, मुंबई में होने वाला है हमला, तहव्वुर राणा से पूछताछ...बड़ी अपडेट आई सामने!

इससे पहले 9 अप्रैल को ताइवान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसके बाद राजधानी ताइपे में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। हालांकि तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी है। भूकंप से ताइपे में कुछ सैकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 5 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्व तट पर यिलान के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में करीब 21 किलोमीटर दूर था और पृथ्वी की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई में था। ताइवान प्रशांत महासागर के किनारे ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है। दुनिया में सबसे अधिक भूकंप इस क्षेत्र में आते हैं।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न