पाकिस्तान के शान मसूद पहले हुए हिट विकेट, फिर रन आउट फिर भी नहीं लौटे पवेलियन, देखें मजेदार वीडियो

By Kusum | Jun 21, 2024

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद गुरुवार को बेहद ही असमंजस की स्थिति में फंस गए। ये खिलाड़ी नो बॉल पर हिट विकेट हुआ और फिर रनआउट हुआ। इसके बावजूद इस खिलाड़ी को आउट करार नहीं दिया गया। ये सबकुछ हुआ वाइटिलिटी टी20 ब्लास्ट में जहां यॉर्कशायर का सामना लंकाशायर से था। 

अंपायर ने मसूद को दिया जीवनदान

इतना सबकुछ होने के बाद मसूद खड़े होकर अंपायर से बात करने लगे। इसी के बाद अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। 58 रन बनाकर मसूद वापस क्रीज पर ही बने रहे। इसके पीछे एमसीसी के लॉ ऑफ क्रिकेट 31.7 नियम को वजह बताया गया। 

एमसीसी के लॉ 31.7 के मुताबिक जब कोई खिलाड़ी इस सोच के साथ पवेलियन की ओर बढ़े की वह आउट है, ऐसे में उसे रनआउट नहीं दिया जा सकता। वहीं नो बॉल होने के कारण मसूद हिट विकेट भी नहीं थे। इस गेंद को अंपायर ने डेड बॉल करार दिया। सोशल मीडिया पर अब मसूद के आउट होने को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ का कहना है कि मसूद रन लेने के लिए दौड़े थे वह पवेलियन जाने के लिए नहीं मुड़े थे। वहीं कुछ यूजर का कहना था कि गेंद डेड बॉल नहीं होनी चाहिए थी। 

फिलहाल, ये मैच यॉर्कशायर ने 8 रन से जीत लिया। वहीं मसूद 61 के स्कोर पर महमूद का शिकार बन गए। जो रूट भी 43 रन बनाकर लौट गए। टीम ने 20 ओर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में लंकाशायर की टीम केवल 166 रन ही बना सकी। 

प्रमुख खबरें

Kshitij Tyagi ने UN में Pakistan को घेरा, PoK खाली करने और आर्थिक संकट सुधारने को कहा

Shubman Gill के लिए Rohit Sharma और Virat Kohli बेहद अहम Gautam Gambhir ने की तारीफ

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित