J&K के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों के अग्रिम क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की गई और मोर्टार से गोले दागे गए, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “आज अपराह्न पौने तीन बजे के आसपास, पाकिस्तानी फौज ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के कर्मरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।”   

इसे भी पढ़ें: पुंछ जिले में LoC पर पाकिस्तानी सेना ने तीन सेक्टरों में दागे गोले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से रविवार को भी पुंछ के कई सेक्टरों को निशाना बनाते हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया था।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी