पाकिस्तान ने पुंछ के अग्रिम इलाकों में की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में भारी गोलाबारी की जिसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर की देबराज पट्टी के अग्रिम इलाकों में भी भारी गोलाबारी की। 

इसे भी पढ़ें: 370 हटाये जाने के बाद कश्मीर में इन नेताओं की हुई हत्या तो कश्मीरी पंडितों के लिए अभी भी घाटी में लौटना आसान नहीं

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुबह करीब सात बजे, पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के कृष्णघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है। पिछले महीने पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का 47 बार उल्लंघन किया था। जुलाई में उसने राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा तथा बारामूला जिलों में लगभग हर रोज नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में गोले बरसाए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा