By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023
कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईद की छुट्टियों में घर लौट रहे छह पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फहद खोसो ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के वाध इलाके में क्वेटा-कराची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सभी छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। समाचार पत्र डॉन ने खोसो के हवाले से बताया, पुलिसकर्मी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में एक कोर्स करने के बाद ईद के लिए घर लौट रहे थे।