‘आतंकवाद और दुनिया के बीच दीवार’ की तरह खड़ा है पाकिस्तान: गृह मंत्री मोहसिन नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2025

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने रविवार को कहा कि उनका देश ‘‘आतंकवाद और दुनिया के बीच दीवार की तरह खड़ा है।’’ उन्होंने अमेरिकी संसद के शिष्टमंडल से मुलाकात की और अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा व आतंकवाद-रोधी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के साथ पूर्ण सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह रेखांकित किया कि पाकिस्तान ‘‘आतंकवाद और दुनिया के बीच एक दीवार’’ के रूप में खड़ा है।

मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की कुर्बानी अतुलनीय है और अमेरिकी शिष्टमंडल की यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका को रेखांकित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

अमेरिकी शिष्टमंडल ने शनिवार को योजना मंत्री अहसान इकबाल से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी। लगभग दो वर्षों में अमेरिकी संसद के शिष्टमंडल की यह पहली यात्रा है।

एक बयान में बताया गया कि बैठक में पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, विशेष रूप से विकास सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के क्षेत्र में।

इकबाल ने इस अवसर पर कहा कि नये भूराजनीति हालात में पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों में एक नया संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता है जो जमीनी हकीकत, आपसी विश्वास और विकास केंद्रित साझेदारी पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक शांति में महत्वपूर्ण योगदान देगी, खासतौर पर जब वैश्विक माहौल अस्थिर है।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान