पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा रोकी, सभी यात्री लाहौर में फंसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

लाहौर। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा रोक दी है। यह सेवा इस संबंध में अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित रहेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होती है। ‘डॉनन्यूज टीवी’ ने रेल प्राधिकारियों के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को अगला नोटिस जारी होने तक रोक दिया गया है।

सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन के जरिए लाहौर से 16 यात्रियों को रवाना होना था। कराची से इस ट्रेन का सफर शुरू हुआ लेकिन यह लाहौर रेलवे स्टेशन पर अटक गई। समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है। इस रेल सेवा की शुरूआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के मंत्री जेरेमी हंट ने सुषमा स्वराज और कुरैशी से बात की

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के फैसले पर भड़के Chidambaram-Stalin, बोले- Tamil Nadu में BJP को पहुंचा रहे फायदा

Tamil Nadu Transfer पर चिदंबरम की ECI को नसीहत, Supreme Court के फैसले की दिलाई याद

BCB के नए प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई, पहले मिलते थे 754 रुपये मैच फीस

Sandesara Case में Delhi Court का बड़ा आदेश, Google को 36 घंटे में हटाने होंगे सभी URL