पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन पर भारत के दूतावास प्रभारी को किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने यहां भारत के दूतावास प्रभारी को तलब कर ‘‘उड़ने वाली भारतीय सुपर-सोनिक वस्तु’’ द्वारा उसके हवाई क्षेत्र का कथित रूप से बिना उकसावे के उल्लंघन करने पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और घटना की विस्तृत एवं पारदर्शी जांच की मांग की। विदेश कार्यालय ने मध्यरात्रि के बाद जारी एक बयान में कहा कि भारतीय राजनयिक को बृहस्पतिवार रात को ‘‘उड़ने वाली भारतीय सुपर-सोनिक वस्तु’’द्वारा उसके हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन के बारे में बताया गया। यह वस्तु भारत में ‘सूरतगढ़’ से नौ मार्च को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 43 मिनट पर पाकिस्तान में घुसी थी।

इसे भी पढ़ें: 2 दिनों के लिए गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से भाजपा दफ्तर तक भव्य रोड शो

उसने कहा कि इससे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में कई घरेलू/अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी खतरा पहुंचा और इसके चलते गंभीर विमान दुर्घटना हो सकती थी। अभी भारत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पाकिस्तान ने भारत से इस घटना की विस्तृत एवं पारदर्शी जांच करने तथा उसके नतीजे अपने साथ साझा किए जाने को भी कहा है।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद