Pakistan Super League में पैसों पर बवाल, PCB ने टीमों और Broadcasters को भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2026

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बकाया नहीं चुकाने वाली फ्रेंचाइजी, प्रसारण और व्यावसायिक साझेदारों से अरबों रुपये का बकाया वसूलने के लिए कड़ा अभियान शुरू किया है। पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की विभिन्न फ्रेंचाइज़ियों, प्रसारण और व्यावसायिक साझेदारों को कानूनी नोटिस भेजे गए हैं। इन नोटिस में उनसे बकाया चुकाने के लिए कहा गया है जिससे कि उन्हें किसी भी कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़े जिसके चलते उनके संबंधित अनुबंध रद्द हो सकते हैं।

सूत्र ने बताया कि एक फ्रेंचाइजी ने शिकायत की थी कि उनकी सालाना फीस इसलिए अटकी हुई है क्योंकि बोर्ड ने पीएसएल के 10वें सत्र के लिए केंद्रीय पूल से उनका पूरा हिस्सा (लगभग 96 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) अभी तक नहीं चुकाया है। इसके जवाब में बोर्ड ने उस फ्रेंचाइजी को साफ-साफ कह दिया कि जब तक अनुबंध करने वाले पक्ष अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करेंगे तब तक बोर्ड बकाया कैसे चुका सकता है। सूत्र ने बताया कि बोर्ड पर अब भी पीएसएल के 2025 के केंद्रीय पूल से कुछ फ्रेंचाइजी का 40 से 45 करोड़ रुपये बकाया है।

सूत्र ने यह भी बताया कि बोर्ड का सबसे बड़ा बकायेदार एक ऐसी कंपनी है जिसने पीसीबी से ना केवल पीएसएल के लिए बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए भी प्रसारण, अन्य मीडिया और व्यावसायिक अधिकार हासिल किए थे। उस कंपनी ने हालांकि घोषणा की है कि उसे भारी नुकसान हुआ है और उस पर अब भी लगभग 4.5 अरब पाकिस्तानी रुपये बकाया है जिसे उसने अभी तक नहीं चुकाया है।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार

वेनेज़ुएला में भूकंप से कम से कम 164 लोगों की मौत, 971 घायल

Hormuz में No Toll का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!

England के खिलाफ Decider Test से पहले New Zealand को तगड़ा झटका, दो मैच विनर बाहर